HomeJaunpurJaunpur News : एम्बुलेंस चालक ने पेश की मानवता की मिसाल

Jaunpur News : एम्बुलेंस चालक ने पेश की मानवता की मिसाल

Jaunpur News : एम्बुलेंस चालक ने पेश की मानवता की मिसाल

घायल के परिजन को बुलाकर लौटाया पर्स
केराकत, जौनपुर। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उस समय चर्चा का विषय बना जब एम्बुलेंस में छुटे घायल महिला के पर्स को महिला के परिजनों को गुरुवार को बुलाकर एम्बुलेंस चालक ने सुपुर्द किया जिसकी दरियादिली देख हर कोई दंग रह गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीमा यादव पत्नी इंद्रसेन यादव निवासी पराऊगंज (टिसौरी) पारिवारिक कहासुनी में मारपीट में सीमा घायल हो गई जिस पर 108 पर फोन करके घटना से अवगत कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंच घायल महिला को सामुदायिक केन्द्र केराकत लेकर आयी।

घायल की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया। महिला को जिला अस्पताल छोड़ एम्बुलेंस जब सामुदायिक केन्द्र केराकत पहुंची तो एम्बुलेंस में भुला पर्स देख चालक अतुल कुमार एमटी ने तत्काल महिला के परिजनों को फोन करके भूले पर्स से अवगत कराया। महिला के भाई विदेशिया ने सामुदायिक केन्द्र पहुंचकर पर्स की पहचान की जिसके बाद चालक ने पर्स को उसे दे दिया। अतुल कुमार एमटी व चालक शिवकुमार की इस दरियादिली को देख मौजूद हर कोई दंग रह गया। दरियादिली की चर्चा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read