आलोक बनाये गये सरायपोख्ता चौकी प्रभारी
तेजस टूडे सं.
संजय शुक्ला
जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह ने कई चौकी प्रभारियों के कार्यों में फेरबदल कर दिया। इसके साथ ही जहां कई के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हुआ तो वहीं एक उपनिरीक्षक को चौकी प्रभारी बनाया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार चौकी प्रभारी सिपाह रहे आलोक त्रिपाठी को चौकी सरायपोख्ता का प्रभारी बनाया गया जिसके चलते सरायपोख्ता चौकी प्रभारी रहे राहुल रंजन के निलम्बन के बाद लगभग एक सप्ताह बाद चौकी प्रभारी की तैनाती हुई। वहीं जलालपुर थाने पर तैनात रहे उपनिरीक्षक आशीष पाण्डेय को सिपाह चौकी का प्रभारी बनाया गया तो शहर कोतवाली के राज कालेज चौकी पर तैनात रहे उपनिरीक्षक सुनील यादव को जफराबाद कस्बे का चौकी प्रभारी बनाया गया। वहीं जफराबाद चौकी प्रभारी रहे राधेश्याम सिंह को चौकी प्रभारी राज कालेज बनाया गया है। सूत्रों की मानें तो नवागत पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह द्वारा कुछ और भी फेरबदल किये जाने की सम्भावना है।











