HomeJaunpurJaunpur news: मनबढ़ों ने किया जानलेवा हमला, एक ही परिवार के आधा...

Jaunpur news: मनबढ़ों ने किया जानलेवा हमला, एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग घायल

  • मनबढ़ों ने किया जानलेवा हमला, एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग घायल

तेजस टूडे सं.
बृजेश यादव
खुटहन, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम शाहपुरसानी में दो पक्षों में मारपीट की घटना प्रकाश में आया है जहां एक पक्ष के कई लोगों के घायल होने की सूचना है। पीड़ित पक्ष के अनुसार गांव के ही आधा दर्जन लोग लामबन्द होकर लाठी-डण्डों से हमला कर दिया। इस हमले में रमेश सिंह, गौरव सिंह, सचिन सिंह, रामजनम सिंह, काजल सिंह एवं आशा सिंह घायल हुये हैं। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गये जिसके बाद घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं हमलावरों की दबंगई से घायल पक्ष का पूरा परिवार भयभीत है जो न्याय के लिये पुलिस अधीक्षक का ध्यान आकृष्ट कराया है। साथ ही उन लोगों का कहना है कि इसको लेकर भविष्य में किसी बड़ी अनहोनी की आशंका भी है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि यदि समय रहते हमलावरों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही नहीं हुई तो इनके हौंसले और बढ़ सकते हैं जो भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति कर सकते हैं।

 

 

 

 

Must Read