HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : 'आप' ने जौनपुर में मनाया क्रान्ति दिवस

JAUNPUR NEWS : ‘आप’ ने जौनपुर में मनाया क्रान्ति दिवस

JAUNPUR NEWS : ‘आप’ ने जौनपुर में मनाया क्रान्ति दिवस

जौनपुर। 9 अगस्त दिन बुधवार को आम आदमी पार्टी ने क्रांति दिवस मनाया जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया। देखा गया कि जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष श्री ने कहा कि आज का दिन हम सभी देशवासियों के लिए बहुत ही गर्व का दिन है, क्योंकि यह दिन हम सभी देशवासी क्रांतिकारी दिवस के रूप में मनाते हैं और देश को स्वतंत्र करने में क्रांति कारियों का बहुत ही बड़ा योगदान रहा है, इसलिए यह योगदान हम कभी भी नहीं भूल सकते। इसी कारण आज के दिन को हम क्रांतिकारी दिवस के उपलक्ष में मनाते हैं। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, कोषाध्यक्ष डॉ दिवाकर मौर्य, सचिव एडवोकेट शैलेन्द्र यादव, पंचायत प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनीष सिंह, एडवोकेट आनंद यादव, एडवोकेट सुनील यादव, एडवोकेट नवीन प्रजापति, अरुण प्रकाश भास्कर, एडवोकेट अरविंद यादव, जिला मीडिया प्रभारी अतुल तिवारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read