नेता जी के निधन पर जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा ने दी श्रद्धांजलि
नेता जी के निधन पर जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा ने दी श्रद्धांजलि
अजय जायसवाल
गोरखपुर। अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा की इकाई उत्तर प्रदेश की ओर से धरती-पुत्र मुलायम सिंह यादव नेता जी के निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोक संतप्त परिवार को पूर्ण ब्रह्म परमात्मा सहन-शक्ति प्रदान करें। उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ध्रुवचंद जायसवाल ने कहा कि मुलायम सिंह यादव नेता जी ने पिछड़े समाज को जगाने वाले नेता के रुप में शदियों तक याद किए जायेंगे।
रक्षामंत्री रहते हुए देश शहीद जवानों के सम्मान के साथ एक परम्परा की शुरुआत की मुख्यमंत्री रहते हुए 3/7 ईसी एक्ट को खत्म करते हुए उत्तर प्रदेश में इंस्पेक्टर राज को खत्म किया था तथा चुंगी प्रथा को समाप्त किया था व्यापारियों ने राहत की सांस ली थी। डॉ. राम मनोहर लोहिया के आदर्शों को स्थापित किया आज पूरे देश में समाजवाद के सिद्धांतों को लागू किया था।
शोक संवेदना प्रमुख रूप से कार्यकारी अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सर्वश्री विजय कुमार जायसवाल महराजगंज, अजय कुमार जायसवाल पत्रकार, पवन कुमार जायसवाल, प्रयागराज, दीपक जायसवाल गैसड़ी बलरामपुर,प्रभारी उत्तर प्रदेश मीना जायसवाल, कार्यकारी अध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्रीती रानी जायसवाल, कार्यकारी अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सरिता जायसवाल, महासचिव उत्तर प्रदेश आशीष जायसवाल, महासचिव युवा उत्तर प्रदेश आशीष जायसवाल पत्रकार मीडिया प्रभारी उत्तर प्रदेश राजीव कुमार जायसवाल ने शोक संवेदना व्यक्त की।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।