दीन दुखियों की आंखों में रोशनी दे रही जय भोले सेवा समिति: सुरेश चंद्र

दीन दुखियों की आंखों में रोशनी दे रही जय भोले सेवा समिति: सुरेश चंद्र

नि:शुल्क नेत्र शिविर का किया गया आयोजन
धर्म सिंह कुशवाहा
शाहाबाद, हरदोई। शाहाबाद के प्रसिद्ध संकटा देवी मंदिर प्रांगण में जय भोले सेवा समिति द्वारा नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। संस्था द्वारा हर माह कानपुर के शंकरा आई हॉस्पिटल के द्वारा जांच करवा कर नि:शुल्क मोतिया बिंदु का अपरेशन करवाया जाता है। नेत्र शिविर का उदघाटन शाहाबाद थाना प्रभारी सुरेश चंद्र मिश्रा द्वारा किया गया। इस मौके पर थाना प्रभारी ने कहा कि 2016 से दीन दुखियों के दिलों से रिश्ता जोड़ कर बनी महान जय भोले सेवा समिति द्वारा नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन करना बहुत पुण्य का काम है।

मानव सेवा में किसी के नेत्र को रोशनी देने से बड़ा पुण्य कोई नहीं है। उन्होंने शंकरा आई हॉस्पिटल के डॉक्टरों की टीम की भी सराहना की। समिति सचिव मनिका गुलाटी ने कहा कि हमारी समिति दीन दुखियों में भगवान का दर्शन करते हुए उनकी सेवा में 24 घंटे समर्पित रहती है। नेत्र शिविर में 253 आंख के मरीजों का परीक्षण किया गया। जिसमें 92 मरीज मोतियाबिंद के नि:शुल्क कानपुर शंकरा आई हॉस्पिटल ले जाकर नि:शुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। जय भोले सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने कहा कि मेरा भगवान पीड़ितों में जिस व्यक्ति ने वृद्ध जनों में भगवान का दर्शन ना कर पाया वह कभी पत्थरों में भगवान को नहीं पा पाएंगे। जिला अध्यक्ष रेनू वर्मा ने कहा किे हमारी समिति इंसानों में भगवान का दर्शन करती है।

उत्तर प्रदेश के लोग हमारा परिवार है, उनकी मदद करना हमारी जिम्मेदारी है। समिति द्वारा अन्य क्षेत्र चलाकर मरीजों वह दूरदराज से आए वृद्ध जनों को भोजन कराया गया। इस मौके पर लालाराम दीक्षित, राम सिंह राठौर, मयंक राजपूत, तैय्यब खां, रेनू वर्मा, पूजा गुप्ता, अवंतिका तिवारी, सुमन सिंह, शिवपूजन राठौर, नीतू सिंह, मदन सिंह राठौर, साकिब खान, रामु राठौर, जुल्फिकार, संतोष प्रजापति, रामजी वर्मा, हसनैन वारसी(एडवोकेट) सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent