Jaunpur News : वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की हुइ्र मौत
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर से सटे सुल्तानपुर मार्ग स्थित बरदहिया बाजार के समीप शुक्रवार की देर रात दवा लेकर घर जा रहे व्यक्ति वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय क्षेत्र के सुरिस गांव निवासी सतीश सिंह (52) पुत्र गौरीशंकर सिंह शुक्रवार की रात बाजार से दवा लेकर घर पैदल जा रहे थे। सुल्तानपुर मार्ग स्थित बरदहिया बाजार के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उसे उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। उधर मौत की खबर मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














