अन्तर्राष्ट्रीय योग सप्ताह का हुआ शुभारमभ

अन्तर्राष्ट्रीय योग सप्ताह का हुआ शुभारमभ

मुकेश तिवारी
झांसी। योग भारतीय संस्कृति एवं परंपरा की एक अमूल्य देन है। प्रधानमंत्री ने भारतीय परंपरा एवं संस्कृति में छिपे इस अद्भुत दर्शन को न केवल वैश्विक रूप दिया, अपितु जन-जन के जीव न के अभिन्न अंग के रूप में स्थापित कर ने में भी मदद की। इसी दिवस की महत्ता की सार्थकता को सिद्ध करने के लिए पूरे विश्व में 21 जून को योग दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में योग दिवस सप्ताह का शुभारंभ किया गया।

जनपद में अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह का भव्य तरीके से शुभारंभ योगाभ्यास करते हुए किया। मुख्य कार्यक्रम मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएम रविंद्र कुमार ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी रमा निरंजन सहित एसएसपी राजेश एस भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी दीप प्रज्जवलित कर किया।
अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह का शुभारंभ करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हमारे ऋषि-मुनियों द्वारा दिया गया एक विशेष उपहार है योग। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरी दुनिया में योग दिवस को जो मान्यता मिली है और हम लोगों ने बचपन से ही पड़ा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है, निश्चित रूप से “करें योग रहे निरोग” हमारे ऋषि-मुनियों ने बताया था। यह जनजागरण का अभियान जैसा रूप ले चुका है और योग से कसरत करने से शरीर स्वस्थ होता है।

जिलाधिकारी ने अंतरराष्ट्रीय नवें विश्व योग दिवस की जानकारी देते हुए योग के महत्व को बताते हुये कहा कि यम, नियम आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, ध्यान और समाधि अष्टांग योग योगा आठ अंग है जिसका अभ्यास हमारी भारतीय सभ्यता में हजारों वर्ष से किया जा रहा है और इसी का परिणाम है कि यहां शरीर, मन और आत्मा या इसे मन कर्म और वचन कहे, इसकी समानता में जोड़ दिया जाय और यही सही अर्थ में योग है। योग का अर्थ है जोड़ मतलब एक साथ लाना, मतलब जो हम सोचते हैं जो हम बोलते हैं और जो हम करते हैं।

अगर यह तीनों एक साथ होंगे तो हमारे जीवन में और हमारे दिन प्रतिदिन के स्वास्थ्य भी सकारात्मक असर पड़ता है।
कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने के लिए एक सप्ताह तक जगह-जगह योगाभ्यास किया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित योग सप्ताह के शुभारंभ से पूर्व मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद रमा निरंजन द्वारा भगवान धन्वंतरी का माल्यापर्ण किया गया एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश एस, सिटी मजिस्ट्रेट अंकुर श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, सचिव झॉसी विकास प्राधिकरण दिनेश कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी सुरेश बोनकर, बेसिक शिक्षा अधिकारी नीलम यादव, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डा पूनम बुध रानी, डा जगजीवन राम, डा उमेश कुमार, डा निर्मल कुमार, डा अमित पुरोहित द्वारा भगवान धन्वंतरी का पूजन किया गया। मंच संचालन समाज सेविका डा सुश्री नीति शास्त्री ने किया।

मुख्य संयोजक क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा० अरुणा शर्मा ने समस्त अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम मंच पर अभिषेक मिश्रा योग प्रशिक्षक ने योगाभ्यास कराया और योग प्रशिक्षक रमेश चन्द्र कुशवाहा, सुधीर प्रजापति एवं अनुसाया नरवरे ने योग का प्रदर्शन किया। गायत्री शक्ति पीठ के योगाचार्य आशाराम कुशवाहा ने सुन्दर योग गीत प्रस्तुत किया एवं जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारीगण, सिविल डिफेन्स तथा गणमान्य नागरिकों के साथ छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर जनपद के योग सप्ताह शुभारम्भ के आयोजन को सफल बनाया। अन्त में सिटी मजिस्ट्रेट अंकुर श्रीवास्तव ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला