Homeबदायूंओ लेवल एवं सी0सी0सी0 का प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिये इच्छुक करें...

ओ लेवल एवं सी0सी0सी0 का प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिये इच्छुक करें ऑनलाइन आवेदन

ओ लेवल एवं सी0सी0सी0 का प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिये इच्छुक करें ऑनलाइन आवेदन

तेजस टूडे ब्यूरो
अंकित सक्सेना
बदायूं। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रणव पाठक ने जनपद के अन्य पिछड़ा वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक व युवतियों जानकारी देते हुए बताया कि एक वर्षीय ’ओ’ लेवल एवं तीन माह का सी0सी0सी0 कम्प्यूटर का निःशुल्क कोर्स करने के इच्छुक हों तथा निम्नांकित योग्यता व शर्ते पूर्ण करते हों, वह कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के कक्ष संख्या 118 विकास भवन में सम्पर्क करके विभाग की वेवसाइट पर समय सारिणी के अनुसार अन्तिम तिथि 14 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। तत्पश्चात् आवेदक अपना ऑनलाइन आवेदन का प्रिन्टआउट प्राप्त करके आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं हाईस्कूल तथा इण्टर की मार्कशीट की छायाप्रति लगाकर आवेदन पत्र दो प्रतियों में 14 जुलाई को सायं 5 बजे तक कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के कक्ष संख्या 118 विकास भवन में जमा करा दें। उन्होंने इसके नियम व शर्ताें के बारे में बताया कि इस योजना के अन्तर्गत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र दोनों में समान रूप से आय सीमा अधिकतम एक लाख रुपए वार्षिक होनी चाहिए। ’ओ’ लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए (10$2) इण्टरमीडिएट न्यूनतम् शैक्षिक अर्हता आवश्यक है। आवेदक की उम्र 35 वर्ष से अधिक न हो। आवेदक बेरोजगार हो तथा किसी शिक्षण संस्था से छात्रवृत्ति न लेता हो। आवेदक पिछड़ावर्ग से सम्बन्धित हो।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read