पुलिस उपाधीक्षक बने निरीक्षक गिरेन्द्र
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक पद पर प्रोन्नति पाने वाले निरीक्षक गिरेन्द्र सिंह को सफेद धातु के स्टार लगाकर एवं नीली कैप पहनाकर अलंकृत किया। उन्होंने इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक पद पर प्रोन्नति पाने पर पुलिस उपाधीक्षक गिरेन्द्र सिंह को मिष्ठान खिलाकर मुह मीठा कराया। साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक प्रज्ञान अनुज कुमार मिश्रा, क्षेत्राधिकारी लाइन्स कार्यालय राज कमल, वाचक पारितोष दीक्षित आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














