अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला के निर्देश पर अवैध शराब निर्माण एवं ब्रिकी की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में चित्रकूट पुलिस ने 2 आरोपियों को 58 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। शिवरामपुर चौकी प्रभारी सत्यमपति त्रिपाठी तथा आरक्षी नरेन्द्र कुमार, श्यामू द्वारा विद्यासागर पुत्र बसंत लाल चौबे निवासी भरथौल को 32 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार राजापुर थाने के उप निरीक्षक मुकेश परिहार तथा आरक्षी उमेन्द्र त्रिपाठी, अजय वर्मा द्वारा विनोद कुमार सरोज पुत्र गुलाब सरोज निवासी भैंसकटी थाना करारी जनपद कौशाम्बी को 26 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों के विरूद्ध सम्बन्धित थानों में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














