गांधी शताब्दी कालेज में दी गयी आपदा प्रबन्धन की जानकारी
अजय जायसवाल
गोरखपुर। जिलाधिकारी/नियंत्रक नागरिक सुरक्षा के निर्देश पर शहर के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों को आपदा प्रबंधन की जानकारियां देने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। इसी क्रम में गोरखनाथ प्रखण्ड अन्तर्गत गांधी शताब्दी इंटर कॉलेज, डेयरी कालोनी में आपदा प्रबंधन एवं प्राथमिक चिकित्सा पर एक दिवसीय प्रशिक्षण हुआ। मुख्य प्रशिक्षक/उप नियंत्रक सत्य प्रकाश सिंह ने छात्र-छात्राओं को प्राथमिक चिकित्सा, आग, बाढ़, भूकम्प से बचाव, सीपीआर विधि से घायलों की सहायता एवं आधारभूत आधारित व्यवहारिक जानकारी दी। साथ ही छात्र-छात्राओं से दी गई जानकारियों को जीवन में लागू करने एवं लोगों को जागरूक करने की अपील की। कार्यक्रम में स्टाफ आफिसर टू चीफ वार्डेन सुरेश गुप्ता, डिप्टी डिविजनल वार्डन डा. उमेश चंद श्रीवास्तव एवं आईसीओ शैलेश सिंह ने भी छात्रों को आग से बचाव की जानकारी दी। कार्यक्रम में पोस्ट वार्डेन आरक्षित डा. अमरनाथ जायसवाल ने छात्रों को डेंगू से बचाव की जानकारी दी। विद्यालय के उपप्रबंधक शक्ति सिंह ने कार्यक्रम की प्रशंसा की। साथ ही कहा कि इस तरह के प्रशिक्षकों से जान माल की क्षति कम होगी, समय-समय पर सिविल डिफेंस को विद्यालयों में ऐसे प्रशिक्षण आयोजित करना चाहिए जिससे बच्चे जागरुक हो सके। कार्यक्रम में 250 छात्रा—छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका शोभा पाठक ने किया। प्रधानाचार्या किरन सिंह ने आए लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में शिक्षक कमलेश कुमार, संजय चौधरी, संजय मिश्रा, योगेंद्र सिंह, हरिराम, अर्जुन सिंह का विशेष सहयोग रहा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










