HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : विहिप व बद ने निकाला शौर्य जागरण यात्रा

JAUNPUR NEWS : विहिप व बद ने निकाला शौर्य जागरण यात्रा

JAUNPUR NEWS : विहिप व बद ने निकाला शौर्य जागरण यात्रा

संजय शुक्ला
जौनपुर। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने जौनपुर में शौर्य जागरण यात्रा का आगाज कर दिया जिसका समापन 10 अक्टूबर दिन मंगलवार को काशी प्रांत के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में विशाल सभा होने वाली है। उक्त संदर्भ में जिलाध्यक्ष विमल सिंह के नेतृत्व में विशाल जन समूह के साथ यह यात्रा जौनपुर नगर के भंडारी स्टेशन से निकलकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कोतवाली चौराहा, शाही पुल, ओलंदगंज से होकर शहर कोतवाल बाबा केरारवीर निकट सद्भावना पुल के पास आमसभा के साथ संपन्न हुई। इस मौके पर बताया गया कि यह यात्रा धर्म, समाज व राष्ट्र की विदेशी आक्रमणकारियों से रक्षा करने वाले, सैकड़ों वर्षों की दासता और अत्याचार से मां भारती को मुक्त करने वाले, भारत की गौरवशाली परंपरा की रक्षा करने वाले, वीर योद्धाओं एवं वीर क्रांतिकारी, माँ भारती व उसकी सीमाओं की रक्षा करने वाले सेना के वीर जवानों के अमर प्रधान और शौर्य गाथा की यह शौर्य जागरण यात्रा है। यात्रा का उद्देश्य प्रत्येक जनपदों में स्थानीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के साथ उन सभी महापुरुषों के बारे में जन जागरण करना है जिनका योगदान हमारे गौरवशाली इतिहास में रहा हैं ऐसे हुतात्माओं को स्मरण करते हुए यात्रा के विभिन्न बिंदुओं को प्रधानता दी जा रही है जिससे हिंदू युवाओं में अपने पूर्वजों के प्रति गौरव का भाव जागृत हो। अमर बलदानियों के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेकर देश के लिए जीवन जीने हेतु हिंदू युवा संकल्प लें। यात्रा का संचलन प्रबंधन बजरंग दल सह संयोजकद्वय संकल्प एवं आनंद जी ने संयुक्त रूप से किया। यात्रा में विभागाध्यक्ष उदयराज जी, मंत्री समर बहादुर सिंह, समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह, बीजेपी नेता सुधांशु जी, उपाध्यक्ष बृजेश जी, जिला मीडिया प्रभारी सुनील शर्मा, मनीष सेठ, विष्णु ठठेरा, दीपक गुप्ता, राजेश सेठ, पवन मिश्रा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read