JAUNPUR NEWS : हिन्दी भवन के सामने से बाइक चोरी
रियाजुल हक
जौनपुर। नगर के रशीदाबाद निवासी मोहम्मद दानिश अंसारी किसी काम से हिंदी भवन के सामने अपनी बाइक खड़ी करके कुछ दूर गये। वापस आए तो देखा कि उनकी बाइक वहां से गायब थी। अगल-बगल बहुत पता किया एवं सीसीटीवी कैमरा भी चेक किया लेकिन बाइक का कहीं पता नहीं चला। सुपर स्प्लेंडर नंबर प्लेट यूपी 62 AQ 4475 है। इसके बाद थक—हार कर उन्होंने इसकी लिखित सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी। शहर के अंदर आए दिन बाइक चोरी होने की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। वहीं पुलिस किसी भी बाइक चोर को पकड़ने में नाकाम है। बाइक चोरी का खुलासा करने में भी नाकाम दिखाई दे रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










