HomeTrendingभारतीय मेले समरसता का देते हैं संदेश: सत्येन्द्र प्रताप

भारतीय मेले समरसता का देते हैं संदेश: सत्येन्द्र प्रताप

  • भारतीय मेले समरसता का देते हैं संदेश: सत्येन्द्र प्रताप

तेजस टूडे सं.
संतोष सिंह
महराजगंज, रायबरेली। भारतीय परंपरा में मेलों का बहुत ही अधिक महत्व है। इसी बहाने क्षेत्रीय जनता एक दूसरे से मिलती है व समरसता का संदेश देती है। यह उद्गार महराजगंज निवर्तमान ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह ने व्यक्त किया। महराजगंज तहसील व चन्दापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मऊ बाजार में दशहरा के बाद विगत कई वर्षों से विशाल मेले का आयोजन किया जाता है। इसमें रामलीला नौटंकी सहित तमाम तरह के धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। क्षेत्रीय जनता हजारों की संख्या में यहां पर जुटती है। पूर्व प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह स्वयं प्रधान प्रतिनिधि के साथ तैयारी में जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि मेले में दूर-दराज से हर प्रकार की दुकान आई है। मेले के दौरान रावण दहन का आयोजन मुख्य आकर्षण का केंद्र रहता है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मौके पर चंद्रापुर पुलिस बल मौजूद है और मेला सुचारू रूप से चल रहा है। हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने मेले का आनंद लिया तो वही सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होकर अपने आपको पुण्य का भागीदार बनाया। इस अवसर पर भेलाई प्रधान आनंद सिंह, दीपक सिंह, अंजनी गुप्ता, अशोक सिंह, हरिहर सिंह, कौशलेंद्र सिंह, सोनू पंडित सहित हजारों लोग मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

Must Read