HomeTrendingहाईटेंशन तार की चपेट में आने से 3 की हुई मौत, 7...

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 3 की हुई मौत, 7 झुलसे

  • हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 3 की हुई मौत, 7 झुलसे

  • मृतकों में दो सगे भाई एवं एक मौसेरा भाई हैं शामिल

तेजस टूडे ब्यूरो
अजय जायसवाल
गोरखपुर। जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल अयोध्या प्रसाद चौहान टोला के पास बुधवार शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार लोग हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि सात लोग झुलस गये। सभी घायलों को इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। वहीं घायलों के परिजन मेडिकल कॉलेज के गेट के पास सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन करने लगे स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी दीपक मीणा और एसएसपी डॉ. कौस्तुभ भी बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचे।

ट्रैक्टर-ट्रॉली पर प्रतिमा लेकर जा रहे थे लोग
जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम लोग दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर जा रहे थे इसी दौरान जंगल अयोध्या प्रसाद चौहान टोला के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार लोग हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए करंट लगने से कई लोग झुलस गये। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

मेडिकल कालेज के बाहर प्रदर्शन
हादसे के बाद घायलों के परिजन बीआरडी मेडिकल कॉलेज के गेट के पास सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। परिजनों में घटना को लेकर आक्रोश है। हादसे की गंभीरता और लोगों के विरोध को देखते हुए जिलाधिकारी दीपक मीणा और एसएसपी डॉ. कौस्तुभ मेडिकल कॉलेज पहुंचे। अधिकारी मौके पर स्थिति पर नजर रख रहे हैं। प्रशासन की ओर से हालात को संभालने की कोशिश की जा रही है। प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए इस हादसे से इलाके में शोक का माहौल है। एक ही परिवार के दो सगे भाइयों और उनके मौसेरे भाई की मौत से परिजन सदमे में हैं। वहीं सात लोगों के झुलसने से उनके परिवार भी चिंतित हैं। फिलहाल घायलों का बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है।

 

 

 

 

 

Must Read