मकानों में निःशुल्क नम्बर प्लेट लगाने की मांग
तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। नगर पंचायत जैदपुर के सभासदों ने अधिशाषी अधिकारी अनुपम सिंह को एक पत्र देकर मकानों में मुफ्त नम्बर प्लेट लगाने की मांग किया। साथ ही कहा कि जो प्लेट लगायी जा रही है, उसका शुल्क 80 रुपये लिया वसूला जा रहा है। यह शुल्क बहुत अधिक है और गरीब आदमी को यह शुल्क देने में बहुत परेशानी हो रही है। सभासदों ने नगर पंचायत जैदपुर के अधिशाषी अधिकारी से नम्बर प्लेट को निःशुल्क लगाने अथवा इस शुल्क को कम करके 40 रुपये करने की मांग किया है।













