निर्मला देवी फार्मेसी कालेज के मेधावियों को महामहिम ने किया सम्मानित
तेजस टूडे ब्यूरो
विपिन तिवारी
गौराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के नयनसंड स्थित निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज के मेधावी छात्र—छात्राओं को प्रदेश की राजधानी में स्थित डा. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के 22वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मान पाकर फार्मेसी के छात्र खुशी से झूम उठे।
सम्मानित होने वालों निशांत गुप्ता, हार्दिक पांडेय, अंजली यादव, पियूष सिंह, एलिज़ा ज़ेहरा, संध्या शुक्ल, शिवानी यादव, दिब्यांश सिंह एवं अजीत चौबे रहे जो प्रथम स्थान पर रहे। इस बाबत फार्मेसी संस्थान के प्रबंधक देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि निश्चित तौर पर निर्मला देवी फार्मेसी संस्थान के लिए यह गौरव का क्षण है। फार्मेसी के विद्यार्थी, सेवा परमो धर्म: के मंत्र को आत्मसात करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे ऐसा पूर्ण विश्वास है। इस अवसर पर संस्थान की प्रधानाचार्या स्मिता वर्मा, असिस्टेंट प्रोफेसर स्वप्ना साहू सहित तमाम लोगों की मौजूदगी रही।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












