HomeJaunpurएमए करियर एकेडमी में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

एमए करियर एकेडमी में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

एमए करियर एकेडमी में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

तेजस टूडे ब्यूरो
एम. अहमद
भिनगा, श्रावस्ती। स्वतंत्रता दिवस पर भिनगा में स्थित एम ए करियर एकेडमी में स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ जहां स्कूल के बच्चों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के प्रबंधक डा. अहमद नजम द्वारा झंडारोहण से हुई। तिरंगे को सलामी देने के बाद राष्ट्रीय गान गाया गया जिससे पूरे वातावरण में देशभक्ति की भावना प्रबल हो उठी। सभी उपस्थित लोगों ने देश के वीर शहीदों को नमन करते हुये उनके बलिदान को याद करते हुए अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठा की प्रतिज्ञा किया। झंडारोहण के पश्चात विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जिसने सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, कविता और नाटक प्रस्तुत किये जो देश की स्वतंत्रता के संघर्ष और उसकी महत्ता को दर्शाते थे। इन कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह को भाव—विभोर कर दिया और उन्हें स्वतंत्रता संग्राम के उन वीरों की याद दिलायी जिनकी बदौलत आज हम स्वतंत्रता की खुली हवा में सांस ले रहे हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने भी बच्चों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को विद्यालय के प्रबंधक डा. अहमद नजम ने पुरस्कृत भी किया जिसमें याह्मा फुरकान, अभिज्ञान दीक्षित शामिल हैं। वहीं स्वतंत्रता दिवस पर एमए करियर एकेडमी ने वार्षिक वृक्षारोपण के लिए नुबादुल्ला, सुहानी प्रजापति, मायरा फातिमा, ओमिका पाण्डेय, आदा मिश्रा को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रबंधक डा. अहमद नजम प्रधानाचार्य फराह दीबा, निदेशक डा. फुरकान अहमद, उप प्रधानाचार्य श्याम दीक्षित, शिक्षक सिदरा खातून, नाज़िया नाज़, हेमंत शर्मा, एस.डी. यादव, गीतांजलि, कनकलता मिश्रा, फौजिया, अलफिशा, मिन्हाज, निसार आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read