स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइन में बच्चों ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम
तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइन बहराइच स्थित आडोटोरियम हाल में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस मॉडर्न स्कूल की प्राचार्या निशा सिंह ने मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक बहराइच को पुष्प गुच्छ देने के साथ हुई। पुलिस माडर्न स्कूल के प्लेग्रुप से कक्षा 9 तक के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, विभिन्न प्रदेशों की वेशभूषा में भाग लेते हुए देश की विविधता का प्रदर्शन किया। उन्होंने स्कूल के छात्र-छात्राओं के प्रस्तुत कार्यक्रम की सराहना एवं उस्साहवर्धन किया। इस अवसर पर प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी हर्षिता तिवारी, प्रतिसार निरीक्षक भुवेनश्वर सिहं, प्रधानाध्यापिका निशा सिंह सभी शिक्षकगण व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












