रैली निकालकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
तेजस टूडे ब्यूरो
श्यामधनी यादव एडवोकेट
पराऊगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम पंचायत महुवारी स्थित अमर इंटर कॉलेज पर स्वतंत्रता दिवस पर हर्षोउल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। तत्पश्चात भव्य रैली का भी आयोजन हुआ जो विद्यालय प्रांगण से पराऊगंज बाजार से होते हुए जलालपुर बाजार के चौराहे तक निकाला गया। रैली में राष्ट्रभक्ति गीतों पर विद्यालय के छात्र एवं छात्रओं सहित क्षेत्रवासियों को झूमते हुए भी देखा गया।
रैली में राष्ट्रभक्ति गीतों एवं नारों से आसमान गूंज उठा। विद्यालय के प्रबंधक अमरनाथ यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त आगंतुकों, अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया। साथ ही यह संदेश दिया कि यह राष्ट्रीय पर्व हमें एकता का संदेश प्रदान करता है। ऐसे अवसरों पर हमें उन वीर शहीदों को नमन करना चाहिए जिनकी बदौलत आज हम एक लोकतांत्रिक एवं स्वतंत्र भारत देश में निवास कर रहे हैं।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार के समरजीत सरोज, रामचंद्र प्रजापति, विजय कुमार, दिनेश यादव, सुनील यादव, राकेश यादव, मुन्ना लाल मौर्य ,प्रिंस कुमार, यशवंत मौर्य, राम आशीष सरोज, आशीष यादव, रोहित यादव, विकास यादव, रोशन यादव, कृष्ण कुमार, प्रेमशंकर श्रीवास्तव, लालचंद प्रजापति, शोभनाथ यादव, मुन्ना लाल यादव, प्रमोद यादव सहित तमाम शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी, छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












