HomeJaunpurत्योहार को देखते हुये सर्राफा व्यापारियों ने की बैठक

त्योहार को देखते हुये सर्राफा व्यापारियों ने की बैठक

त्योहार को देखते हुये सर्राफा व्यापारियों ने की बैठक

तेजस टूडे सं.
बृजेश यादव
खुटहन, जौनपुर। स्थानीय थाना परिसर में थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में सर्राफा व्यापारियों की बैठक हुई जहां सोनार नरहरी सेना के जिलाध्यक्ष सुजीत वर्मा एडवोकेट ने मांग किया कि त्योहार को देखते हुए मुख्या बाजार पटैला, बाजार पनौली,, खुटहन, गभिरन, गौसपुर, मुबारकपुर सहित अन्य बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था शाम व सुबह दुरुस्त किया जाए और व्यापारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी थाना खुटहन सहित प्रशासन की होती है। व्यापारियों को प्रताड़ित ना किया जाय, ताकि व्यापारी स्वतंत्र रूप से अपना व्यापार कर सकें इस पर तेज—तर्रार थानाध्यक्ष ने सहमति देते हुए भरोसा दिये कि त्योहार सहित आगे मुख्य बाजारों में शाम व सुबह पुलिस गस्त करती रहेगी और पटैला बाजार में कुछ लोग पुलिस के निगरानी के लिए फर्जी कैमरा लगाए हैं, उस कैमरा को तत्काल हटा दें, अन्यथा कुछ दिनों के अंदर उनके ऊपर कारवाई किया जाएगा। सभी व्यापारियों को अपना पर्सनल नंबर दिए कि अगर कुछ भी आशंका हो तो तत्काल हमें व्हाट्सएप करते हुए सूचना दिया जाए। इस अवसर पर संदीप सोनी, अनुज सोनी, शुभम सोनी, सनोज सोनी, चंदन, अमन, शैलेश सेठ, अंजली सोनी, अनिल सोनी, अशोक सोनी, महेश सेठ, श्याम अग्रहरि,
अभिनय सेठ, आशीष सोनी सहित दर्जनों सर्राफा व्यापारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read