HomeJaunpurअनिल गुप्ता बनाये गये भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के जिलाध्यक्ष

अनिल गुप्ता बनाये गये भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के जिलाध्यक्ष

अनिल गुप्ता बनाये गये भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के जिलाध्यक्ष

देवेन्द्र साहू को दी गयी जिला महामंत्री की जम्मेदारी
संजीव साहू चुने गये प्रदेश कार्यवाहक युवा अध्यक्ष
तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा उत्तर प्रदेश की प्रांतीय बैठक रविवार को गांधी भवन लखनऊ के सभागार में संस्थापक/संरक्षक राम नारायण साहू (पूर्व राज्यसभा सांसद) एवं प्रदेश अध्यक्ष राकेश राठौर गुरु नगर विकास राज्य मंत्री, प्रदेश युवा अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य रमाशंकर साहू एवं प्रांतीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। अनिल गुप्ता को भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा जौनपुर जिलाध्यक्ष एवं देवेंद्र साहू शेखर शाहगंज को जिला महामंत्री पद पर मनोनीत किया गया। साथ ही संजीव साहू (अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी) युवा प्रकोष्ठ के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष बनाये गये। जौनपुर के उक्त सभी पदाधिकारियों के चयन पर जौनपुर साहू समाज में खुशी की लहर व्याप्त है। तमाम साहू समाज के लोगों ने नव चयनित पदाधिकारी को बधाइयां दी हैं।
लखनऊ से नगर वापस आने पर शाहगंज में जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता एवं जिला महामंत्री देवेंद्र साहू का भव्य स्वागत हुआ। शाहगंज में पूर्व अध्यक्ष पवन गुप्ता, महेंद्र साहू खुटहन, अखिल गुप्ता, लालचंद, विजय गुप्ता, श्रीप्रकाश, संजय विश्वजीत, सत्यम साहू, मनीष गुप्ता, विष्णु गुप्ता, विवेक गुप्ता, वेद प्रकाश जायसवाल, धीरज पाटिल, चंदन गुप्ता, चंचल गुप्ता, चंदन, अनिल गुप्ता, हरिश्चंद्र आदि ने स्वागत किया।
नवचयनित पदाधिकारिओं के जौनपुर आगमन पर साहू कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने भी स्वागत किया। नवचयनित जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कहा कि समाज के शैक्षिक, सामाजिक एवं सर्वांगीण विकास के लिए संस्था कृत संकल्प है और इस दिशा में सार्थक प्रयास करेगी। इस अवसर पर जय प्रकाश गुप्ता, संतोष गुप्ता कोषाध्यक्ष, अरविंद बैंकर, संतोष साहू, शिवशंकर साहू, सभासद प्रतिनिधि यशवंत साहू, राजेश गुप्ता पत्रकार, ओम प्रकाश गुप्ता, ऋषि देव गुप्ता, योगेश साहू व्यापार मंडल, सिद्धार्थ साहू, विकास साहू विक्की, योगेश साहू सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read