ज्यादा से ज्यादा करें मिट्टी के दियों का प्रयोग: दिनेश मिश्र
तेजस टूडे सं.
तरुण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। दीपावली के मद्देनजर विश्व हिंदू परिषद सुजानगंज प्रखंड अध्यक्ष दिनेश मिश्रा मुन्ना ने अपने कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्रवासियों से अपील किया कि इस दिवाली हम सभी उन्हीं के यहां सामान खरीदें जो हमारे अपने लोग हैं।
जिनके यहां पैसा जाने से वह भी खुशी-खुशी दिवाली पर्व को मनाएं, ऐसे लोगों के यहां से सामान क्रय करने से बचे जो हमारे ही पैसों से हमारे लोगो को क्षति पहुंचाने के लिए हथियार खरीदते हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि हमारी संस्कृति में मिट्टी के दिए को जलाने की परम्परा है जिसको वर्तमान में लोग मोमबत्ती और लाइटों के सामने भूलते जा रहे हैं, इसलिए हम सभी अपनी संस्कृति को मजबूत बनाएं तथा अपने आस—पास के मिट्टी के समान बनाने वाले कारीगरों की मेहनत तथा उनकी कला को प्रोत्साहन देते हुये अपने-अपने घर दीपावली के दिन ज्यादा से ज्यादा मिट्टी के दिए का प्रयोग करें तथा मोमबत्ती और विद्युत बल्ब के ज्यादा प्रयोग करने से बचे। अंत में उन्होंने पुनः सभी से निवेदन किया कि दीपावली की संध्या सभी अपने परिवार के साथ बैठकर भजन एवं संकीर्तन करें तथा खुशियां मनाये।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












