Homeबदायूंकिसानों के खेत पर पहुंची कृषि वैज्ञानिकों की टीम

किसानों के खेत पर पहुंची कृषि वैज्ञानिकों की टीम

किसानों के खेत पर पहुंची कृषि वैज्ञानिकों की टीम

समस्याओं का मौके पर ही किया समाधान
तेजस टूडे ब्यूरो
अंकित सक्सेना
बदायूं। शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में 29 मई से आरम्भ होकर 12 जून के मध्य विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रमों में सोमवार को जनपद के विकास खण्ड दातागंज के 9 ग्रामों कुनिया रायपुर, रयपुरा, धनीपटटी, सैजनी, किशनी मेहरा, काजी खेड़ा, नगरिया खनू, केशोपुर कलां एवं शाहजहाँपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कृषि विभाग के कर्मचारी कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक तथा आई०वी०आर०आई० बरेली से आये वैज्ञानिकों द्वारा सरकार की मंशानुरूप किसान के द्वार पहुँचकर कृषकों की खेती सम्बन्धी समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कृषकों की जिज्ञासाओं का समाधान तथा कृषि, पशुपालन, मत्स्य, उद्यान, गन्ना आदि विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के विषय में कृषकों को अवगत कराया गया।
विकास खण्ड दातागंज के गाम किसनी मेहरा एवं शहजहाँपुर में प्रदेश सरकार द्वारा नामित नोडल अधिकारी डॉ० राजेश कुमार संयुक्त कृषि निदेशक बरेली मण्डल बरेली द्वारा कार्यक्रम में सहभागिता की गई। कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक पंकज मेघवाल, टंकित कुमार उपस्थित थे। आई०वी०आर०आई के वैज्ञानिक रंजित सिंह, वीर सिंह उपस्थित थे। मनोज कुमार उप कृषि निदेशक, दुर्गेश कुमार जिला कृषि अधिकारी द्वारा भी कार्यक्रम में सहभागिता की गई। राजेश कुमार द्वारा विभाग में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। मनोज कुमार द्वारा प्राकृतिक खेती हेतु बीजामृत, जीवामृत, घनजीवामृत, दसपर्णी अर्क के विषय में विस्तार से अवगत कराया जिला कृषि अधिकारी द्वारा नैनो यूरिया तथा नैनो डी०ए०पी०, फार्मर रजिस्ट्री आदि के विषय में विस्तार जानकारी प्रदान की।
अंत में उप कृषि निदेशक ने कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रहे गाम प्रधान, समस्त कृषकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की सफलता हेतु कृषि वैज्ञानिकों एवं कृषि विभाग के कार्मिकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम उपरान्त संयुक्त कृषि निदेशक द्वारा ग्राम शाहजहाँपुर विकास खण्ड दातागंज में कृषक बाबूराम पुत्र अभिलाख के खेत में जायद सीजन में बोयी गयी मक्का फसल की मढ़ाई के कार्य का टीम सहित अवलोकन किया जिसमें कृषक द्वारा 2.5 बीघा खेत में वोई गयी मक्का फसल में अनुमानित उत्पादन 15 कु० तक बताया गया जिसकी संयुक्त कृषि निदेशक द्वारा प्रंशसा की गई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read