हादसा: वाहन का इंतजार कर रही विवाहिता व युवती को मौरंग लदे अनियंत्रित डम्फर ने रौंदा, हुई दर्दनाक मौत

हादसा: वाहन का इंतजार कर रही विवाहिता व युवती को मौरंग लदे अनियंत्रित डम्फर ने रौंदा, हुई दर्दनाक मौत

जाको राखे साइयां… नौ माह का बच्चा बाल-बाल बचा, बना चर्चा का विषय, चालक मौके से फरार
डम्फरों से चौराहों पर मिलती बख्शीस के आगे एआएटीओ व पुलिस झुकाया शीश मौत का बन रहे सबब
तेजस टूडे सं.
अनुभव शुक्ला
रायबरेली। एआरटीओ व पुलिस कि संरक्षण से जिले की सड़कों पर मौत बनकर दौड़ रहे ओवरलोड ट्रकों की टक्कर से रोजाना कोई ना कोई काल के गाल में समाता जा रहा है। छः महीनों में डंपर के रौंदने से जिले भर में हुई सैंकड़ों मौतों से भी जिला प्रशासन व एआरटीओ प्रशासन सबक लेने को तैयार नहीं है।
सूत्रों की मानें तो डंपर चालकों व मोटर मालिकों से मिलती बख़्शीश के आगे एआरटीओ व पुलिस शीश झुकाकर खुल्लम खुल्ला ओवरलोड। बिना नम्बर के वाहनों को आबादी वाले क्षेत्रों में भी घुसने की अनुमति दे देते हैं। सोमवार को जिले के सरेनी थाना क्षेत्र में एक ऐसा बड़ा हादसा देखने को मिला जिसे देखकर हर शख्स कि रूह कांप गई यहां पर मौरंग से लदे एक अनियंत्रित डंपर ने दो महिलाओं को कुचलकर मार दिया। हादसा इतना भयावह था कि दोनों मृतकों कि शरीर टुकड़ों में बंटकर सड़क पर फैल गया। वहीं इस सड़क हादसे में चमत्कारिक रूप से 9 महीने का बच्चा बाल बाल बच गया। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मामला जिले के सरेनी थाना क्षेत्र स्थित धूरे मऊ चौराहा गल्ला मंडी के पास का है जहां के निवासी अशोक कुमार ने बताया कि उसका भाई आलोक कुमार पुत्र शिवनाथ ग्राम बरुआ बाग मुजरा रमईपुर थाना सरेनी मोटरसाइकिल से भाभी नीतू देवी 39 साल पत्नी अशोक कुमार व अंजू देवी 25 साल पुत्री शिवनाथ धुरेमऊ गाँव के पास सेमरी जाने वाले वाहन का इंतजार कर रहा था। अचानक एक तेज रफ्तार डंपर आया और उसने दोनों महिलाओं को कुचल दिया जिससे उसकी भाभी व बहन की दर्दनाक मौत हो गई।
बताया गया कि युवक सड़क किनारे मोटरसाइकिल खड़ी करके लघुशंका करने के लिये बगल गया था तभी यह हादसा हो गया। दोनों महिलाओं का शव सड़क पर क्षत विक्षत हो गया। टक्कर के बाद गोद में 9 महीने के मासूम बच्चा छिटक कर दूर जा गिरे जिससे वह भी थोड़ा मामूली रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद डम्फर को कब्जे में ले लिया गया है लेकिन चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और फरार डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA