HomeSitapurभागवत कथा में शिव भक्ति में जमकर झूमे श्रोता

भागवत कथा में शिव भक्ति में जमकर झूमे श्रोता

भागवत कथा में शिव भक्ति में जमकर झूमे श्रोता

विशाल रस्तोगी
रेउसा, सीतापुर। थाना थानगांव इलाके के ग्राम मड़ई गांव में चल रही पांच दिवसीय श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ कथा के प्रथम दिन सीतापुर जनपद में व्यख्यात हरगांव थाना क्षेत्र के सधुवापुर गांव निवासी राष्ट्रीय कथा प्रवक्ता सुरेश चंद्र अवस्थी के मुखारविंद से ज्ञान वैराग्य भक्ती और कथा के दूसरे दिन शिव चरित्र कथा का प्रसंग सुनाया गया।

उन्होंने कहा कि मृत्युलोक में पृथ्वी ही शक्ति है। वायुमंडल शिव है। दोनों मिलकर 84 लाख योनियों से निकलकर जो जीव आता है, उसका कल्याण करते हैं। पृथ्वी, जल, वायु, आकाश, अग्नि इन पंचतत्वों की प्राणी को आवश्यकता होती है। पंचतत्व का जन्म भगवान शिव ने किया है। जल अग्नि में शिव का निवास है। पंचतत्व ही शिव के रूप में है। इनसे ही प्राणियों का जन्म हुआ है। यह पंचतत्व जीवन पूर्ण होने पर शिव में विलीन हो जाता है।

जीव शिव का संबंध आदि-अनादि काल से बना हुआ है। उन्होंने कहा कि भक्ति के मार्ग पर चलकर मनुष्य को सदबुद्धि की प्राप्ति होती है। यह मनुष्य का जीवन सफल कर उसे स्वर्ग तक ले जाती है। भागवत कथा में भक्ति ज्ञान वैराग्य का वर्णन करते हुए महाराज जी ने कहा कि जिस तरह भूखे को भोजन की और प्यासे को पानी की आवश्यकता होती है। उसी तरह प्राणी को मुक्ति के लिए वैराग्य, ज्ञान और भक्ति की जरूरत होती है।

भगवान शिव ने निष्पाप सती को केवल इसलिए त्याग दिया क्योंकि श्रीराम की परीक्षा लेने के लिए उन्होंने भगवती सीता का रूप धारण किया। यद्यपि भगवान शिव सीता को अपनी इष्ट देवी के रूप में मानते थे। जब सीता जी ने भगवान शिव की आराध्या सीता जी का रूप धारण कर लिया तो भगवान शिव उन्हें के रूप में कैसे स्वीकार कर सकते थे, इसलिए भगवान शिव ने सती जी का त्याग कर श्रीराम में अपनी दृढ़ निष्ठा का उदाहरण दिया। सुरेश चंद्र अवस्थी ने ज्ञान यज्ञ कथा को आगेे बढ़ाते हुए पार्वती के जन्म तथा शिव विवाह के प्रसंग पर रोचक व्याख्या प्रस्तुत करते हुए कहा कि भगवान शिव का स्वरूप लोक कल्याणकारी है।

भगवान शिव के त्रिशूल का दर्शन करने से प्राणी के तीनों प्रकार के शूल नष्ट हो जाते हैं। दैहिक, देविक तथा भौतिक संताप शिव भक्तों को छू भी नहीं सकते। भगवान शिव के हाथ में सुशोभित डमरू के नाद से ही वेदों की ऋचाएं संगीत के सातों स्वर व्याकरण के सूत्रों का सृजन हुआ है। भगवान शिव के भव्य भाल पर सुशोभित गंगा त्रेलोक्य को पवित्र तथा पावन बनाती है। कथा का प्रसंग सुन तालियों की गड़गड़ाहट से पंडाल गूंज उठा। इस दौरान हजारों की संख्या में भक्तजन मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read