इमरान बने कांग्रेस के जिला मीडिया प्रभारी
जयशंकर दूबे एडवोकेट
सुल्तानपुर। कांग्रेस से मो इमरान को नवागत कार्यकारी जिला मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया। जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने मो इमरान खान को मनोनयन पत्र देकर उन्हें जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया। ज्ञात हो कि मो इमरान वर्तमान में जिला सचिव पद पर नियुक्त थे। उनकी मेहनत व निष्ठा एवं लगन को देखते हुए पार्टी द्वारा उन्हें जिला कार्यकारी मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया है।
जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने मो इमरान को मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए कहा कि मुझे आशा ही नहीं, बल्कि पूर्ण विश्वास है कि मो इमरान अपने कर्तव्यों का पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। जिला मीडिया प्रभारी ने कहा कि पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ निर्वाहन करूंगा। बता दें कि कांग्रेस के जिला मीडिया प्रभारी बल्दीराय तहसील क्षेत्र के मूल निवासी हैं। इस मौके पर जिला प्रवक्ता नफीस फारुकी, शीतला प्रसाद साहू, सलीम इदरीसी सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













