HomeTrendingकिसानों को वितरित किये गये सरसो के उन्नत बीज, वैज्ञानिक ने बताये...

किसानों को वितरित किये गये सरसो के उन्नत बीज, वैज्ञानिक ने बताये खेती के गुर

  • किसानों को वितरित किये गये सरसो के उन्नत बीज, वैज्ञानिक ने बताये खेती के गुर

  • कृषि उन्नत योजना में चयनित किसानों को मिला उन्नत प्रजाति का बीज

तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
सन्त कबीर नगर। कृषि उन्नत योजना के अंतर्गत वर्ष 2026-27 में रबी तिलहन फसल के समूह अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत कृषि विज्ञान केंद्र संत कबीर नगर की ओर से चयनित किसानों को सरसो की उन्नत प्रजाति के बीज वितरित किए गए। कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. सीपीएन गौतम के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस दौरान वैज्ञानिक कृषि प्रसार डॉ. अभिनव सिंह, वैज्ञानिक शस्य विज्ञान डॉ. दुर्गेश मौर्य तथा वैज्ञानिक पादप प्रजनन डॉ. धर्मेंद्र मौजूद रहे। वैज्ञानिकों ने किसानों को सरसों की उन्नत खेती, गुणवत्तायुक्त बीज का चयन, बीज उपचार, समय से बुवाई, संतुलित उर्वरक प्रयोग और फसल प्रबंधन की जानकारी दिया। साथ ही बताया कि उन्नत प्रजातियों और वैज्ञानिक कृषि तकनीकों को अपनाकर फसल की उत्पादकता बढ़ाने के साथ किसानों की आय में भी वृद्धि की जा सकती है। वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. सीपीएन गौतम ने बताया कि समूह अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन का उद्देश्य उन्नत कृषि तकनीकों को किसानों के खेतों तक पहुंचाना और तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देना है। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिकों के सुझावों के अनुसार खेती करने की अपील किया।

कराहना व रेन्धरपार में भी चला जागरूकता अभियान
इसी क्रम में 12 नवंबर को खेती बचाओ अभियान के तहत विकासखंड साथा के ग्राम कराहना एवं रेन्धरपार में कृषि विभाग और कृषि विज्ञान केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में कृषक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें कृषि अभियंत्रण वैज्ञानिक डॉ. देवेश कुमार ने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत कृषि यंत्रों के उपयोग और बेहतर उत्पादन के लिए वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाने के प्रति जागरूक किया।

 

 

 

 

Must Read