कलशयात्रा के साथ 5 दिवसीय गौकथा का आयोजन शुरू

  • कलशयात्रा के साथ 5 दिवसीय गौकथा का आयोजन शुरू

तेजस टूडे ब्यूरो
बृजेन्द्र कुमार
मौदहा, हमीरपुर। स्थानीय कस्बे की कामधेनु गौसेवा धाम निकट नेशनल कालेज में होने वाली 5 दिवसीय दिब्य गौकथा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पुष्कर धाम से आई साध्वी विमला गोपाल दीदी गौकथा का पान करेंगी। भब्य कलशयात्रा निकाली गई जो नेशनल चौराहा, थाना चौराहा, मलीकुआं चौराहा, तहसील रोड, बंशनाला, बडीदेवी मंदिर होकर पुनः अपने गंतब्य स्थान पर सम्पन्न हुई। इस दौरान हजारों महिला पुरुष गौभक्तों ने कलशयात्रा में भाग लिया साथ ही जगह—जगह पर पुष्पवर्षा की गई। एहतियात के तौर पर कलशयात्रा के मार्ग पर भारी पुलिस बल लगाया गया था और कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह तथा क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय स्वयं कलशयात्रा में मौजूद रहे। बताते चलें कि 12 नवम्बर से 16 नवम्बर तक हर दिन एक बजे से शाम छः बजे तक गौकथा का आयोजन किया जाएगा जबकि 17 नवम्बर गोपाष्टमी के दिन दोपहर बाद तीन बजे से विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाएगा। कामधेनु गौसेवा धाम समिति की ओर से उक्त जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों से सभी आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की गई है।