जिले में नहीं होगा डीजे की धुन पर मूर्ति विसर्जन…
पवन मिश्रा
कौशाम्बी। कोखराज थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक की गई। बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी सिराथू ने ग्रामीणों को अवगत कराया कि डीजे की धुन पर मूर्ति विसर्जन नहीं होगा। यदि कोई भी मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे का इस्तेमाल करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोखराज थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी शिरापुर डॉ. कृष्ण कुमार ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी ने ग्रामीणों को बताया कि मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम डीजे की धुन पर संपन्न नहीं होगा। यदि कोई भी व्यक्ति डीजे का इस्तेमाल करते हुए मूर्ति विसर्जन करेगा तो उन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष तेज प्रताप सिंह एवं पुलिस कर्मचारी गणों के साथ साथ थाना क्षेत्र के कई गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
मूर्ति विसर्जन शांतिपूर्वक संपन्न होगा। वहीं कौशांबी मंझनपुर उपजिलाधिकारी द्वारा कैंप कार्यालय में पीस कमेटी की बैठक की गई। बैठक में आए हुए गणमान्य नागरिकों से बताया गया कि मूर्ति विसर्जन शांतिपूर्वक सुरक्षित स्थानों पर किया जाएगा। इस दौरान डीजे बैंड बाजे का प्रयोग नहीं किया जाएगा। मंझनपुर तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी प्रखंड पीस कमेटी की बैठक की। बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी और नगर पालिका परिषद एवं क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे बैठक के दौरान एसडीएम प्रखंड ग्रामीणों को अवगत कराया कि नव दुर्गा स्थापना करने के बाद अंतिम दिन मूर्ति विसर्जन किया जाएगा। मूर्ति विसर्जन के लिए यो द्वारा सुरक्षित स्थानों को चिन्हित कर ग्रामीणों को अवगत कराया जाएगा। इसके बाद मूर्ति विसर्जन चिन्हित स्थानों पर करने की अनुमति दी जाएगी। यदि कोई भी व्यक्ति विसर्जन के दौरान बैंड बाजा अथवा डीजे का प्रयोग करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













