तीन हत्यारोपी भेजे गये जेल
रौशन कुमार
कौआकोल, नवादा (बिहार)। थाना क्षेत्र के उत्तरवारी धमनी गांव में सोमवार की देर शाम एक युवक की की गई निर्मम हत्या की घटना के बाद पुलिस ने घटना में शामिल तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है। कौआकोल पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के बाद मृतक की पत्नी द्वारा मृतक के चाचा व बिजली विभाग में इंजीनियर रहे मिथलेश चौधरी,उसका ससुर,साला समेत छह नामजद लोगों को आरोपित किया था।
जिसके बाद पुलिस ने पकरीबरावां थाना क्षेत्र के मड़वा गांव से मृतक के चाचा का ससुर रामस्वरूप चौधरी एवं उसके साला सुरेन्द्र चौधरी तथा कौआकोल कोनी पर निवासी व जेई के बहनोई विजय चौधरी को मंगलवार को ही हिरासत में ले लिया था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद तीनों आरोपियों को बुधवार को जेल भेज दिया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













