सभी आवासविहीन पात्रों को दिया जायेगा आवास: अवधेश
आयर व गहनी में मुख्यमंत्री आवासों के लिये पात्रता की हुई जांच
अतुल राय/जितेन्द्र चौधरी
वाराणसी। ग्राम पंचायत आयर और गहनी में सहायक विकास अधिकारी सहकारिता अवधेश सिंह ने मुख्यमंत्री आवासों के लिए लाभार्थियों की पात्रता की जाँच की। एडीओ सहकारिता ने आयर और गहनी में प्रेमशीला, मोहन पुत्र झब्बर राजभर, राजू पुत्र रवि भारद्वाज, पार्वती पत्नी रमेश राजभर, सुशीला पत्नी हरेराम तथा लीलावती पत्नी राजकुमार समेत एक दर्जन से अधिक परिवारों की वर्तमान आवासीय स्थिति का जायजा लिया। जाँच के दौरान कई ग्रामवासियों ने जाँच अधिकारी से आवास की मांग की। इस पर एडीओ सहकारिता ने कहा कि शासन की नीति के अनुसार सभी आवास विहीन और पात्र परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर पीएमसीएम आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। जाँच के दौरान सेक्रेटरी जय प्रकाश, अभिलाष, ग्राम प्रधान सूर्य प्रकाश मौर्य, प्रधान प्रतिनिधि इन्द्रजीत, अमितेश श्रीवास्तव, अजय सिंह आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










