HomeTrendingन्यू स्टैण्डर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू में प्रथम इकाई प्रगति पत्र वितरण समारोह...

न्यू स्टैण्डर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू में प्रथम इकाई प्रगति पत्र वितरण समारोह आयोजित

न्यू स्टैण्डर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू में प्रथम इकाई प्रगति पत्र वितरण समारोह आयोजित

राजन प्रजापति/संदीप पाण्डेय
महराजगंज, रायबरेली। स्थानीय क्षेत्र के न्यू स्टैण्डर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू में रविवार को प्रथम इकाई प्रगति-पत्र वितरण समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रधानाचार्य राजीव सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित करके किया। इसके बाद अभिभावकों ने अपने पाल्य की क्रिया-कलापों व प्रगति पर कक्षा अध्यापक और विषय अध्यापकों से चर्चा किया। समारोह में विद्यालय के छात्रों ने विज्ञान प्रदर्शनी लगाई जिसमें विज्ञान से संबंधित अनेकों मॉडल प्रस्तुत किए साथ ही छात्रों ने अभिभावकों को इन मॉडल की क्रिया विधि को भी समझाया। विद्यालय प्रधानाचार्य राजीव सिंह ने सर्वप्रथम सभी अभिभावकों का स्वागत किया। साथ ही कहा कि बच्चों में प्रगति अभिभावकों के सहयोग, छात्र-छात्राओं के परिश्रम और विद्यालय के सामूहिक प्रयास से संभव होती है। सभी बच्चों में समान प्रतिभा होती है और बच्चों की प्रतिभा को परखना ही एक शिक्षक का कार्य होता है और हमारा और हमारे शिक्षकों का उद्देश्य होता है कि बच्चों में छिपी प्रतिभा को निखारना। इस अवसर पर विद्यालय की उप प्रधानाचार्या रजनी श्रीवास्तव, समस्त अध्यापक-अध्यापिकायें, अभिभावक आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read