वरिष्ठ पत्रकार ने श्रद्धालुओं को वितरित किया प्रसाद
अनूप सिंह
महोबा। अमावस्या को लेकर कामतानाथ के दर्शन करने पैदल जाने वाले श्रद्धालुओं को वरिष्ठ पत्रकार एके त्रिपाठी द्वारा पंडाल लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। बता दें कि बुधवार को अमावस्या है जिसको लेकर श्रद्धालु पैदल यात्रा कर कामदगिरि की परिक्रमा करने चित्रकूट धाम जा रहे हैं। श्रद्धालुओं के लिए खाने पीने की व्यवस्था जगह जगह समाजसेवियों द्वारा की जा रही है। इसी को लेकर पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को वरिष्ठ पत्रकार एके त्रिपाठी द्वारा बाँदा रोड कबरई में पण्डाल लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। प्रसाद वितरण कार्यक्रम की व्यवस्था देख रहे वरिष्ठ पत्रकार के भतीजे अथर्व त्रिपाठी ने बताया कि सुबह से ही यहाँ पर हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया है। यह वितरण कार्यक्रम रविवार की देर रात तक चलता रहेगा। इस दौरान रूपेंद्र सिंह, अमित तिवारी, शेखर नामदेव, रामकेश अनुरागी, अभिषेक रैकवार, रवि अनुरागी, उमेश नामदेव आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










