होटल में लगी आग, यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया बाहर
दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। नगर के चर्चित होटल एण्ड रेस्टोरेंट स्प्रिंग स्काई के किचन में आग लग गयी जिससे होटल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। होटल के कमरों में काफी मात्रा में धुआं फैल जाने के कारण होटल में ठहरे यात्रियों का भय व धुआं से हालत खराब होने लगा। समय रहते फायर बिग्रेड की गाड़ी आ जाने से आग पर काबू पाया गया और होटल में ठहरे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। इतने बड़े यात्रियों के ठहरने वाले होटल में अग्निशमन यंत्र का ना होना लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि होटल में लगे चिमनी में किसी प्रकार का कपड़ा फंस गया था। दूल्हे के चिंगारी से उसमें आग लग गया जो विकराल रूप ले लिया। समाचार दिये जाने तक आर्थिक नुकसान का पता नहीं लग पाया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











