वाराणसी में चिह्नित हुआ हॉट स्पॉट, मजनुओं पर लगेगा लगाम
तेजस टूडे ब्यूरो
जितेन्द्र सिंह चौधरी/अतुल राय
वाराणसी। मिशन शक्ति भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसका उद्देश्य महिलाओं के सशक्तिकरण और सुरक्षा को बढ़ावा देना है। इस योजना के तहत,सरकार महिलाओं को विभिन्न सेवाएं और सहायता प्रदान करती है,जैसे कि आपातकालीन सहायता,कानूनी सहायता,और मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं।
वही महिलाओं के सुरक्षा को लेकर कमिश्नरेट वाराणसी की पुलिस एडिशनल डीसीपी महिला और अपराध ममता रानी चौधरी की नेतृत्व में सख्त रूप अख्तियार कर लिया है। वाराणसी में पुलिस में कुल 13 ऐसे हॉटस्पॉट चिन्हित किए हैं जहां महिलाओं लड़कियों छात्राओं का गैदरिंग ज्यादा होता है। यह 13 हॉट स्पॉट गोदौलिया चौराहा, मैदागिन चौराहा, काल भैरव, काशी विश्वनाथ, सिर गोवर्धन, हैदराबाद गेट, लंका चौराहा, दुर्गा मंदिर, बनारस रेलवे स्टेशन, चांदमारी का टीएफसी, पांडेपुर चौराहा, नमो घाट और दशास्वमेध घाट है जहां एंटी रोमियो टीम की विशेष नजर बनी हुई है। वहीं इस संदर्भ में एडिशनल डीसीपी ममता रानी ने बताया कि हमने महिलाओं और छात्राओं के सुरक्षा को लेकर 13 हॉट स्पॉट चिन्हित किए हैं जहां महिला पुलिसकर्मी सादे वर्दी में रोड छाप मजनुओं पर नजर रखेंगे और कार्यवाही करेंगे। साथ ही पूरे वाराणसी जनपद में एंटी रोमियो टीम भ्रमणशील है और कार्यवाही कर रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






