श्रमिक दिवस पर सीडीओ ने श्रम विभाग से संचालित योजनाओं की दी जानकारी
तेजस टूडे ब्यूरो
अमित त्रिवेदी
हरदोई। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में श्रमिक सम्मान, हितलाभ वितरण एवं विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ जहां श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को मुख्य विकास अधिकारी ने प्रमाण पत्र दिये। साथ ही सभी श्रमिकों की उनके अच्छे कार्य के लिए सराहना किया।
कार्यक्रम में मनरेगा अंतर्गत 100 दिन का कार्य करने वाले 9 श्रमिकों को सम्मानित किया गया जहां मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सरकार श्रमिकों के हितार्थ बहुत सी योजनाएं चला रही हैं। इसमें मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना, संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना, अटल आवासीय विद्यालय योजना, कन्या विवाह सहायता योजना, आपदा राहत सहायता योजना, महात्मा गांधी पेंशन योजना, गंभीर बीमारी सहायता योजना, निर्माण कामगार मृत्यु व दिव्यांगता योजना तथा कौशल विकास तकनीकी उन्नययन योजना जैसी योजनाएँ शामिल हैं। सभी श्रमिक श्रम विभाग में अपना पंजीकरण अवश्य करा लें, ताकि श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रम कल्याण की योजनाओं का व्यापक प्रचार—प्रसार कराया जाय। श्रमिक सघनता वाले क्षेत्रों में पंजीकरण कराया जाय। विकास खण्डों में भी कैम्प लगाए जाएं। श्रमिकों की ओर से सुशील अवस्थी उर्फ़ छोटे महराज ने अपनी बात रखी। इस अवसर पर सहायक श्रमायुक्त सत्यवीर सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी डॉ राम प्रकाश सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






