Homeचंदौलीहोली मिलन समारोह का हुआ आयोजन

होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन

होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन

दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। भारतीय समाचार पत्र विक्रेता संघ का होली मिलन लाल बहादुर शास्त्री पार्क में विजय जायसवाल की अध्यक्षता में हुई। संचालन संघ के प्रदेश महामंत्री भागवत नारायण चौरसिया ने किया। मुख्य अतिथि संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम श्रेष्ठ पासवान, विशिष्ट अतिथि गोरखपुर के वरिष्ठ वितरक नेता नरसिंह मिश्रा थे। लोगों ने माल्यार्पण अबीर गुलाल माथे पर लगाकर गले मिलकर भारतीय रीति रिवाज गुजिया मिठाई खाकर बड़े धूमधाम से मनाया।

मुख्य अतिथि राम श्रेष्ठ पासवान ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि होली एक ऐसा त्यौहार है जो सभी बुराइयों को दूर कर लोगों को गले लगाकर प्रेम, सौहार्द, भाईचारे की भावना अपने पन में भर जाते हैं। छोटे बड़े अपने पराए सभी को हृदय से लगाकर प्रेम के रंगों में सराबोर कर दे उमंग मस्ती भरदे अब समय आप लोगों का आ गया है। इस अवसर पर समाचार पत्र विक्रेता संघ के सदस्यों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read