हाईवे पर तेज रफ्तार की कार ट्रैक्टर ट्राली में घुसी
हादसे में पिता-पुत्र और ठेकेदार की हुई मौत
पीलीभीत। जिले में आज वाहनों की तेज रफ्तार ने तीन और जिंदगी यों को खत्म किया। पूरनपुर खुटार हाईवे पर तेज रफ्तार कार धान की पलटी कर रहे 4 लोगों को रोते हुए ट्रैक्टर ट्राली में जा टकराई।

हादसे में धान पलट रहे पिता पुत्र और ठेकेदार की मौत हो गई जबकि एक श्रमिक व कार सवार दंपत्ति घायल हो गये। सूचना मिलने पर सेहरामऊ उत्तरी थाने की पुलिस ने जाकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसा खुटार हाईवे पर गढ़वा खेड़ा पुलिस चौकी के नजदीक कजरी निरंजनपुर गांव के पास हुआ। शाहजहांपुर जनपद के थाना खुटार क्षेत्र के मोहल्ला नगमा मनगू लाल, बेटा अरविंद, ठेकेदार दिनेश कुमार, श्रमिक खुटार निवासी पिंटू ट्राली में धान लोड कर रहे थे। इस बीच पीलीभीत की तरफ से तेज रफ्तार एक कार इन्हें कुचलते हुए धान लदी ट्रक ट्राली में जाकर टकरा गई। हादसे में मंगू लाल अरविंद और दिनेश कुमार की मौत हो गईद्य जबकि श्रमिक पिंटू कार सवार बलिया निवासी विपिन और नितिन गर्ग उनकी पत्नी शिवानी घायल हो गये। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी थाना सेहरामऊ उत्तरी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















