HomeVaranasiजन सहयोग कार्यालय पर जनता की समस्या सुनी एवं उसके निदान पर...

जन सहयोग कार्यालय पर जनता की समस्या सुनी एवं उसके निदान पर बल भी दिया

धीरज मिश्रा

बड़ागांव, वाराणसी। जनसहयोग कार्यालय पर बड़ागांव में विधायक पिण्डरा डॉ. अवधेश सिंह द्वारा जनता की समस्याएं सुनी गई एवं अधिकारियों के साथ उस पर गहनता से चर्चा की और संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उस कार्य को करने के लिए कहा जो जनता के हित में हो वह कार्य आप लोग अपना कार्य समझकर करें।

जिससे जनमानस में आप लोगों की एक नई पहचान बने और देश भी हमारा और गांव भी हमारा दोनों आगे बढ़े, देश से भ्रष्टाचार कुरीतियां खत्म हो और ऐसा ही होता रहा तो समस्याएं उत्पन्न होना कम हो जाएगी। इस अवसर पर सत्येन्द्र सिंह डॉ. जे पी दुबे, रामाश्रेय सिंह, शैलेश पाण्डेय, पूर्व अध्यक्ष दीपक सिंह, पूर्व महामंत्री संदीप सिंह, अतुल रावत “बेलवाँ”, अवधेश तिवारी सिंह, रामनरेश सिंह, अध्यक्ष अरविन्द मिश्रा, कठिरांव अजय पटेल, सिंधोरा सर्मेश सिंह, रोहित, शैलेश मिश्रा, राकेश मिश्रा, ग्राम प्रधान चंगवार संजय पाण्डेय, विजय सिंह, नवीन सिंह पिंटू, विकेश सिंह, नीलेश दुबे आजाद, एस डी ओ पिण्डरा अमित शेखर, बड़ागांव पी एस सी प्रभारी डॉ.शेर मुहम्मद आदि लोग मौजूद रहे।

Must Read