हनुमान जी ने किया लंका दहन
दीपक कुमार
कैराना, शामली। श्री रामलीला महोत्सव के 13वें मंचन का शुभारंभ किया गया। इस दौरान हनुमान ने सीता से भेंटकर उनका हालचाल जानकर श्रीराम को बताया। नगर में स्थित गोशाला परिसर में दिखाया गया कि रामचंद्र के आदेश पर हनुमान समुंदर पार कर कर अयोध्या में लंका में पहुंच जाते हैं। एक कुटिया में बैठे विभीषण से सीता का पता पूछते हैं। वह बताता है कि रावण ने भगवान राम की धर्मपत्नी सीता को अपनी अशोक वाटिका में में छुपा कर रख रखा है। हनुमान अशोक वाटिका में पहुंचकर सीता के सामने रामचंद्र के द्वारा दी गई निशानी के तौर पर अंगूठी दिखाते हैं। सीता हनुमान से राम लक्ष्मण की कुशलता पूछ कर कहती है कि आप प्रभु को यह संदेश देना कि जल्द मुझे कैद से मुक्ति दिलाएं। इसी दौरान हनुमान जी को भूख लग जाती है। सीता से अनुमति पाकर वाटिका में लगे फलों को खाने लगते हैं और पेड़ पौधे तोड़ देते हैं। रावण को जानकारी होने के बाद अपने पुत्र अक्षय कुमार को वानर को पकड़ने के लिए भेजता है तो हनुमान उसका वध कर देते हैं। अक्षय कुमार की मृत्यु पर क्रोधित रावण अपने पुत्र मेघनाथ को हनुमान को पकड़ने के लिए भेजता है। मेघनाथ ब्रह्मास्त्र चलाकर हनुमान को पकड़कर रावण के दरबार में ले आता है। हनुमान रावण को काफी समझाने का प्रयास करते हैं परंतु रावण नहीं मानता है। रावण दरबारियों को आदेश देता है कि इसे तलवार से मार दिया जाय। विभीषण रावण को ऐसा करने पर इनकार करते हैं कि दूत को मारना नीति के विरुद्ध है। रावण अपने सेनापतियों को आदेश देता है कि इसकी पूंछ में आग लगा दो और इसे छोड़ दो। हनुमान की पूंछ में आग लगने के बाद छोड़ देते हैं l हनुमान रावण की पूरी लंका जला देते हैं। सीता से मिलकर निशानी के तौर पर उनकी चूड़ामणि लेकर समुंदर पार करते हुए रामा दल में पहुंच जाते हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।


















