16 से 22 जुलाई तक मनाया जायेगा भूजल सप्ताह: जिलाधिकारी
एम. अहमद
श्रावस्ती। जिलाधिकारी कृतिका शर्मा ने बताया कि गिरते भूजल स्तर को ध्यान में रखते हुए लोगो को जागरूक करने के उद्देश्य से भूजल जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए 16 से 22 जुलाई तक ’’भूजल सप्ताह’’ मनाया जाएगा जिसके अन्तर्गत ’’यह संकल्प निभाना है-हर एक बूंद बचाना है’’ विषय पर आधारित अभियान के माध्यम से जनमानस को जागरूक किया जाएगा। जागरूकता के लिए लोगों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित करने के अलावा निबंध व नाटक प्रतियोगिता के अलावा रैलियां निकाली जाएंगी।

जिलाधिकारी जिले के समस्त जिलास्तरीय अधिकारियों, अधिशाषी अधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों व सामाजिक क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के साथ विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर संबंधित विभागों को भूजल सप्ताह के सफल आयोजन के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि अभियान चलाकर ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के नागरिकों को जल के संरक्षण, संचयन एवं संवर्धन तथा विवेकपूर्ण उपयोग के बारे में जानकारी दी जाय। लोगों को वर्षा जल संचयन के प्रति जागरूक किया जा सके। उन्होंने कहा कि वर्षा जल संरक्षण सभी आम जनमानस की जिम्मेदारी है। इसे एक आंदोलन के रूप में एक-एक बूंद को संरक्षित किया जाना चाहिए।
उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को विद्यालयों में जल संरक्षण, निबंध प्रतियोगिता, नाटक प्रतियोगिता, रैली आदि के माध्यम से ’’यह संकल्प निभाना है-हर एक बूंद बचाना है’’ अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए है। इसके अलावा इस अभियान में वन विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, आई0सी0डी0एस0, पंचायतीराज विभाग एवं नेहरू युवा केन्द्र को निर्देशित करते हुए कहा कि इस कार्ययोजना के अनुसार भूजल सप्ताह के आयोजन को प्रभावी ढंग से सफल बनाय तथा आयोजनों की फोटोग्राफ सहायक अभियंता लघु सिंचाई को उपलब्ध करायी जाय।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









