डीएम व एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, निस्तारण के दिये निर्देश

डीएम व एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, निस्तारण के दिये निर्देश

श्रावस्ती। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में जनता दर्शन में आमजन की समस्याओं व शिकायतों को सुना और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही फोन पर समस्याओं के निस्तारण हेतु निर्देशित किया। इस दौरान जिलाधिकारी को 16 शिकायतें प्राप्त हुई, जो विभिन्न विभागों से सम्बन्धित थी। इन शिकायतों को तत्काल निराकरण कर रिपोर्ट प्रेषित करने हेतु सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित प्रकरणों में तत्काल समुचित कार्रवाई कर समस्या का समाधान सुनिश्चित करें। साथ ही कृत कार्रवाई के बाद उन्हें भी अवगत कराना सुनिश्चित करें। निस्तारण के अवधि में लेट लतीफी कदापि न बरती जाए। इसके लिए फरियादियों से समन्वय स्थापित कर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित करें। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया ने जनता दर्शन में आए फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना। जनसुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता की समस्या को सुनकर संबंधित थाना प्रभारी को तत्काल निराकरण के लिए निर्देशित किया। जनसुनवाई के दौरान कुल 17 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें 03 भूमि विवाद, 06 पारिवारिक विवाद व 08 अन्य से संबंधित थे। प्राप्त शिकायतों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु संबंधित को आदेशित किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA