दीपक कुमार मुगलसराय, चंदौली। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशानुसार जनपद में रोकथाम अपराध व वांछित अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर व क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में वांछित अपराधियों, चेकिंग, संदिग्ध व्यक्ति वाहन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा शेषधर पांडेय के नेतृत्व में सैयदराजा पुलिस ने एन एच 2 हाईवे नौबतपुर पिकेट पर चेकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन पर लादकर बिहार ले जा रहे 2 पशुओं को बरामद किया।
वहीं मौके से पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया। पकड़े गए तस्करों में कमल नरायन व बृजेश गौतम बताए जाते हैं जिनके पास से पुलिस ने तलाशी के दौरान 7010 नगर व 2 मोबाइल फोन भी बरामद किया जिस पर पुलिस संबंधित धारा लगाते हुए अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गई।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।