Homeमुगलसरायचन्दौली के पहलवान शिवम को बिहार सरकार से मिला सम्मान

चन्दौली के पहलवान शिवम को बिहार सरकार से मिला सम्मान

चन्दौली के पहलवान शिवम को बिहार सरकार से मिला सम्मान

दानापुर में आर्मी कैम्प में ले रहे प्रशिक्षण
चन्दौली के पपौरा में छायी खुशी की लहर
तेजस टूडे ब्यूरो
दीपक कुमार
मुगलसराय। चंदौली के पहलवान शिवम को बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता व पुलिस महानिदेशक रवींद्र संकरन द्वारा उपलब्धि पर सम्मानित किया। सम्मानित होने के बाद शिवम का उत्साह काफी बढ़ा हुआ है। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
इस बारे में जानकारी देते हुए मेजर ध्यानचंद साई (एस.ए.आई.) स्टेडियम बरेली के कुश्ती कोच सूबेदार मेजर कृष्णकांत ने बताया कि शिवम ने बिहार प्रांत की तरफ से गत वर्ष 66वें राष्ट्रीय स्कूल गेम्स में हिस्सा लिया जहां ग्रीको रोमन स्टाइल कुश्ती में 87 किग्रा भार वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त किया। शिवम वाराणसी स्थित गया सेठ के अखाड़े पर अंतर्राष्ट्रीय पहलवान मनोहर पहलवान और पी डीडीयू नगर स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट स्टेडियम में राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय कोच से कुश्ती की बारीकियां सीखी। कृष्णकांत ने आगे बताया कि उन्होंने भी भांजे शिवम को कुश्ती के दांव एवं मानसिक संतुलन के बारे में जानकारियां दी। अभी शिवम आर्मी में है और बिहार में कैंप में चयनित हुआ है। इस उपलब्धि पर शिवम को बिहार सरकार द्वारा गत 5 सितंबर को पटना में आयोजित सम्मान समारोह में 2 लाख व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। पपौरा गांव तहसील सकलडीहा स्थित घर पर पिता बृजनाथ यादव व माता मीना देवी को विजय कुमार, बाढ़ू भगत, धनी देवी, सुरेंद्र पहलवान, चंदन पहलवान, ओमवीर पहलवान, रंजीत यादव, अमरनाथ यादव, सारनाथ यादव, जयनाथ यादव, जयनाथ यादव, गेदानाथ यादव, अभयनाथ यादव, श्रीराम यादव आदि ने बधाई दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read