फाइलेरिया को जड़ से मिटाने के लिए कटिबद्ध है सरकार: अजय पाण्डेय

फाइलेरिया को जड़ से मिटाने के लिए कटिबद्ध है सरकार: अजय पाण्डेय

गोरखनाथ में फाइलेरिया उन्मूलन कैम्प का हुआ उद्दघाटन
अजय जायसवाल
गोरखपुर। फाईलेरिया पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ विभाग द्वारा 12 से 27 मई तक चलाए जा रहे अभियान के तहत नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरखनाथ में फाइलेरिया उन्मूलन कैम्प का उद्दघाटन समाजसेवी व पूर्व छात्रनेता अजय पाण्डेय ने फीता काट व फाईलेरिया रोधी दवा की खुराक लेकर किया। इस मौके पर उपस्थित सैकड़ो लोगों को दवा खिलाई गयी।

मुख्य अतिथि अजय पाण्डेय ने अपने सम्बोधन में फाईलेरिया की भयावहता पर चर्चा करते हुए कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक 65 करोड़ भारतीयों पर फाइलेरिया रोग का खतरा मंडरा रहा है। 21 राज्यों और केंद्र शासित राज्यों के 256 जिले फाइलेरिया से प्रभावित हैं। फाइलेरिया दुनिया की दूसरे नंबर की ऐसी बीमारी है जो बड़े पैमाने पर लोगों को विकलांग बना रही है। दुनिया के 52 देशों में करीब 85.6 करोड़ लोग फाइलेरिया के खतरे की जद में हैं। भारत सरकार इस बीमारी को जड़ से समाप्त करने के लिए कटिबध्द है इसी क्रम में आज से इस अभियान की पुन: शुरूआत हो रही है। इससे पूर्व स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ पूर्णिमा यादव,पीसीआई अनुपमा पाण्डेय व यूनिसेफ से उपस्थित पूजा सिंह ने अतिथियों का स्वागत बुके देकर किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि वीर सिंह,प्रधानपति संजीव श्रीवास्तव, संतोष मोदनवाल, अंकित मद्धेशिया, ओमप्रकाश लाल श्रीवास्तव, सर्वेश चौरसिया व स्वास्थ्य कर्मी संगीता यादव,अमित वर्मा, प्रिया सिंह, प्रियंका जायसवाल, प्रेमलता,पंकज तिवारी,पवन कुमार, दिलीप, शुभम के साथ अन्य लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat