एसएसपी से मिला गोलघर व्यापार मण्डल का प्रतिनिधिमण्डल
अजय जायसवाल
गोरखपुर। गोलघर व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल अभिषेक शाही की अध्यक्षता एवं रमेश चंद्र गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों के साथ पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, गोरखपुर श्री गौरव ग्रोवर जी से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा जिसमें संघठन के अध्यक्ष अभिषेक शाही ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने शनिवार को सायं 7:00 बजे व्यापारियों को हिदायत दिया कि गोलघर सड़क से पूरब पटरी के किनारे निर्मित भवनों में स्थित दुकानों को तोड़कर पीछे कर लें अन्यथा पुलिस स्वयं तोड़ देगी। उक्त पुलिस हिदायत के पश्चात गोलघर के व्यापारियों में अफरा तफरी मच गई। जिसकी वस्तुस्थिति से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया। प्रतिनिधि मंडल की बातों को सुनने के पश्चात व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अतिक्रमण चिन्हित करने का कार्य केवल नगर निगम का है यह कार्य पुलिस का नहीं है। पुलिस केवल नगर निगम कर्मियों की सुरक्षा के लिए तैनात होती है। तत्पश्चात उन्होंने इंस्पेक्टर कैंट को फोन लगा कर निर्देश दिया पुलिस का कार्य अतिक्रमण चिन्हित करना नहीं है और यह भी निर्देश दिया कि इंस्पेक्टर कैंट तत्काल इंद्रा बाल विहार पुलिस चौकी को इस संबंध में अवगत करा दें। इस अवसर पर अभिषेक शाही, रमेश चंद्र गुप्ता, गौरी शंकर सरावगी, रवि शंकर श्रीवास्तव, अभय कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














