बीओबी की गोकुल शाखा ने चलाया सफाई अभियान
आरके धनगर
मथुरा। स्वच्छता पखवाड़े के तहत बैंक ऑफ बडौदा की गोकुल शाखा के सभी स्टाफ ने वरिष्ठ शाखा प्रबंधक प्रबल सिंह के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान यमुना नदी के तट पर यशोदा घाट एवं नाई पाड़ा गलियों से होता हुआ बैंक ऑफ बड़ौदा की गोकुल शाखा तक चलाया गया। लगभग एक घंटा चले इस स्वच्छता अभियान में शाखा के स्टाफ अधिकारी श्रीमती करिश्मा यादव, विशाल भारद्वाज, मनोज कुमार, विपिन वर्मा, राकेश सिकरवार, गोकुल के चेयरमैन संजय दीक्षित, राहुल सोनी, रामबाबू, घनश्याम शर्मा, गौरव शर्मा, शुभम शर्मा, पुनीत मिश्रा आदि उपस्थित रहे।














