Homeबदायूंवन स्टॉप सेन्टर पर मनाया गया कन्या जन्मोत्सव

वन स्टॉप सेन्टर पर मनाया गया कन्या जन्मोत्सव

वन स्टॉप सेन्टर पर मनाया गया कन्या जन्मोत्सव

अंकित सक्सेना
बदायूँ। शासन के निर्देशानुसार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत कन्या जन्म उत्सव का आयोजन उप जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रियंका चौधरी व महिला थाना अध्यक्ष सीमा सिंह की अध्यक्षता में वन स्टाप सेन्टर महिला चिकित्सालय में मनाया गया। महिला कल्याण विभाग बदायूॅ द्वारा 11 बच्चियों के जन्म पर केक काटकर हर्षोल्लास के साथ कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बालिकाओं की माताओं को हिमालया बेबी किट व महिला कल्याण विभाग के योजनाओं का कलैन्डर देकर सम्मानित किया गया किया।
प्रियंका चौधरी उप जिलाधिकारी द्वारा माताओं को बताया कि समाज में बालक और बालिकाओं में किसी भी प्रकार का भेदभाव न करें तथा कन्या सुमंगला योजना की जानकारी देते हुये मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के फार्म भरने हेतु प्रेरित किया गया। तदोउपरान्त प्रियंका चौधरी उप जिलाधिकारी व सीमा सिंह महिला थाना अध्यक्ष द्वारा वन स्टाप सेन्टर का निरीक्षण किया गया जिसमें वन स्टाप सेन्टर से सम्बन्धित सभी व्यवस्थायें सुव्यवस्थित पायी गयी। वन स्टाप सेन्टर में संवासित पीड़िताओं से वार्ता की गयी पीड़िताओं द्वारा बताया गया कि सेन्टर पर हम सभी की देखरेख अच्छी से की जाती है।
इस अवसर पर संरक्षण अधिकारी रवि कुमार, महिला कल्याण अधिकारी ऋचा गुप्ता, जिला समन्वय छवि वैश्य व रुचि पटेल वन स्टाप चौकी प्रभारी सपना जयसवाल, सामाजिक कार्यकर्ता भमरपाल सिंह, क्वालिटी मैनेजर अरविन्द कुमार तथा वन स्टाप चौकी की समस्त महिला आरक्षी तथा महिला चिकित्सालय का समस्त स्टाप उपस्थित रहीं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read